औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने शख्स को कुचला:सड़क पार करने के दौरान हादसा, मृतक का बेटा बोला- छठ के लिए सूर्य मंदिर जा रहे थे

Oct 25, 2025 - 16:30
 0  0
औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने शख्स को कुचला:सड़क पार करने के दौरान हादसा, मृतक का बेटा बोला- छठ के लिए सूर्य मंदिर जा रहे थे
औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे शख्स को रौंद दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव समीप NH-19 की है। मृतक की पहचान अरवल थानाक्षेत्र के शहर तेलपा निवासी 45 वर्षीय महेंद्र यादव के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार वे अपने घर से गाड़ी रिज़र्व कर परिवार के सदस्यों के साथ देव सूर्य मंदिर जा रहे थे। जहां परिवार के लोगों को छठ व्रत करना था। इस दौरान ओरा पुल के समीप गाड़ी रुकवा कर लघु शंका के लिए उतरा था। सदर अस्पताल में शख्स ने तोड़ा दम सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गया। घटना के बाद वहां मौजूद उसका बड़ा पुत्र रंजीत यादव समेत अन्य लोगों के द्वारा उसे आनन -फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल में शव से लिपटकर चीत्कार उठे। सदर अस्पताल में व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची तथा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में जुट गई। थाना इंचार्ज उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस द्वारा शव सौंपे जाने के उपरांत परिजन अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। मुफस्सिल थाना इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। धक्का मार कर भागने वाले ट्रक तथा चालक का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के बड़े पुत्र रंजीत यादव ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे बड़ा है। माता-पिता ने अपने परिवार की सलामती के लिए मन्नत मांगा था। मन्नत पूरा होने पर पूरा परिवार छठ व्रत करने देव जा रहे थे। इस दौरान हादसा हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News