एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाए गए

Sep 26, 2025 - 04:30
 0  0
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाए गए
सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत गांव में पौध रोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाए गए। इस कार्यक्रम में मानेगा से जुड़े सभी पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। स्थानीय मुखिया राजीव कुमार राय ने सभी अधिकारी का स्वागत किया। डीआरडी डायरेक्टर आशुतोष आनंद ने कहा कि सांकेतिक कार्यक्रम के तहत इसकी शुरुआत हुई। यह 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलेगा। हर एक पंचायत में 24 सौ पेड़ लगेगा। इसके रखरखाव के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। वहीं पेड़ पौधे के राख रखाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। मौके पर डीआरडी डायरेक्टर आशुतोष आनंद ,पीओ प्रवीण कुमार,मुखिया राजीव कुमार राय,आनन्द कुमार, धीरज कुमार,दिलनवाज़ खान,मो. इसराइल, प्रिंस कुमार,रामनाथ कुमार आदि थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News