ईद मिलाद-उन-नबी पर राटन में जुलूस:सैकड़ों लोगों ने किया गांवों का भ्रमण, रात में जलसे का आयोजन होगा

Sep 5, 2025 - 16:30
 0  0
ईद मिलाद-उन-नबी पर राटन में जुलूस:सैकड़ों लोगों ने किया गांवों का भ्रमण, रात में जलसे का आयोजन होगा
खगड़िया के गोगरी क्षेत्र के राटन गांव में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जुलूस निकाला गया। जुलूस राटन गांव से शुरू होकर मुख्य राटन चौक तक गया और फिर वापस गांव लौट आया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने इस्लामिक झंडे लेकर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक शामिल हुए। मौलवियों और उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को इस्लाम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। राटन गांव में हर साल यह आयोजन किया जाता है। रात में जलसे का भी आयोजन हुआ। इसमें धार्मिक विषयों पर मौलवियों और बुजुर्गों ने चर्चा की। कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। अकरम फरीदी, मूसा फरीदी, अफरोज खान और उमर खान समेत कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News