आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हादसा:अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर; एक दोस्त की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Nov 10, 2025 - 10:30
 0  0
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हादसा:अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर; एक दोस्त की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। मृतक साबिर अली(21) चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव का रहने वाला था। दोस्त की पहचान उसी गांव के निवासी शिवजी कुमार पुत्र आदित्य कुमार(18) के तौर पर हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव की है। घर में मचा कोहराम मृतक के परिजन ने बताया कि दोनों बाइक से घर का सामान लाने आरा जा रहे हैं। कसाप गांव के पास हादसे के शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को गड़हनी पीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। घायलों को आरा लेकर गए। जहां साबिर अली ने दम तोड़ दिया। आदित्य की हालत नाजुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। मृतक चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां नरगिस बेगम भाई मोनू , दानिश और एक बहन है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News