आरा-सासाराम रेलखंड पर मिला बुजुर्ग का शव:खेत घूमने जा रहे थे, ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से गई जान; कपड़े से हुई पहचान

Nov 17, 2025 - 10:30
 0  0
आरा-सासाराम रेलखंड पर मिला बुजुर्ग का शव:खेत घूमने जा रहे थे, ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से गई जान; कपड़े से हुई पहचान
आरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक तालकेश्वर राय(72) सहेजनी गांव वार्ड-3 के रहने वाले थे। पेश से किसान थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना हसन बाजार थाना क्षेत्र की है। मृतक के पुत्र मनजी ने बताया कि पिताजी हर रोज की तरह खेत पर घूमने के लिए गए थे। रविवार को भी रेलवे ट्रैक किनारे अपने खेत पर गए थे। ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के किनारे से मिला है। घर में मचा कोहराम सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे। कपड़े से पहचान हुई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। परिवार में पत्नी सवारों देवी, दो पुत्र धनजी, मनजी और एक बेटी इंदु देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News