अररिया में महिलाओं को 10 हजार रुपए की मदद:6 महीने बाद होगी समीक्षा, सक्रिय रहने वालो को मिलेगा 2 लाख, आधार और बैंक खाता जरूरी

Sep 8, 2025 - 08:30
 0  0
अररिया में महिलाओं को 10 हजार रुपए की मदद:6 महीने बाद होगी समीक्षा, सक्रिय रहने वालो को मिलेगा 2 लाख, आधार और बैंक खाता जरूरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का उद्घाटन किया। योजना के पहले चरण में लाभार्थी महिलाओं को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। अररिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने अध्यक्षता की। इसमें 200 जीविका दीदियां और सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। 6 महीने बाद योजना की होगी समीक्षा योजना के तहत महिलाएं छोटा व्यवसाय या उद्यम शुरू कर सकेंगी। छह महीने बाद योजना की समीक्षा होगी। जो महिलाएं रोजगार सृजन में सक्रिय रहेंगी, उन्हें 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को केवल आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या जमा करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लगेगा। जिले में सभी पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें महिलाओं को योजना की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, जो महिलाएं जीविका समूहों से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें भी जोड़ा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News