PM मोदी की मां के अपमान पर महिलाओं में आक्रोश:विधायक संगीता कुमारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च, कल बिहार बंद का आह्वान

Sep 4, 2025 - 00:30
 0  0
PM मोदी की मां के अपमान पर महिलाओं में आक्रोश:विधायक संगीता कुमारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च, कल बिहार बंद का आह्वान
दरभंगा में महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कैमूर जिले की महिलाएं आक्रोशित हैं। बुधवार शाम मोहनिया विधायक संगीता कुमारी और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च चांदनी चौक से भभुआ रोड रेलवे स्टेशन तक निकाला गया। “भारतीय संस्कृति पर प्रहार” विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री की माता का अपमान नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर हमला है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महिलाओं का अपमान करवाना बंद करें, वरना जनता जवाब देगी। कल बंद का आह्वान कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं ने कहा कि अपमान की इस राजनीति के खिलाफ वे एकजुट हैं। प्रदर्शनकारियों ने कल बिहार बंद का आह्वान किया है। मोहनिया विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने भी निर्णय लिया है कि सभी दुकानें बंद रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News