Brilliance Award 2026: प्रभात खबर के वीपी विजय बहादुर को ऑनरेरी ब्रिलियंस अवॉर्ड, मलाइका अरोड़ा ने दिया सम्मान
Brilliance Award 2026: प्रभात खबर के वाइस प्रेसिडेंट (VP) विजय बहादुर को रविवार 1 फरवरी 2026 को ऑनरेरी ब्रिलियंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें एक प्रभावशाली मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर समाज में उनके सकारात्मक योगदान के लिए दिया गया. रांची स्थित विनायका इको रिजॉर्ट में आयोजित ब्रिलियंस अवॉर्ड्स 2026 समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया.
इस भव्य समारोह में समाज, व्यापार, शिक्षा और सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया. मलाइका अरोड़ा इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं और विजेताओं को सम्मानित किया.
मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में विजय बहादुर की पहचान
प्रभात खबर के वीपी विजय बहादुर मीडिया जगत के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकिंग के क्षेत्र में भी एक जाना-पहचाना नाम हैं. उनका मोटिवेशनल स्पीच ‘बी-पॉजिटिव’ देशभर में काफी लोकप्रिय है. इस स्पीच के जरिए वे जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हैं.
‘बी-पॉजिटिव’ से समाज को मिलती है नई ऊर्जा
विजय बहादुर का ‘बी-पॉजिटिव’ केवल एक भाषण नहीं, बल्कि जीवन को देखने का नजरिया है. यह कार्यक्रम प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर भी नियमित रूप से प्रसारित किया जाता है, जिसे बड़ी संख्या में दर्शक पसंद करते हैं. इसके अलावा प्रभात खबर अखबार में भी ‘बी-पॉजिटिव’ नाम से उनका नियमित कॉलम प्रकाशित होता है, जो पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय है.
इसे भी पढ़ें: Tribal Mahakumbh: राजमहल की उत्तर वाहिनी गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मरांग बुरू का जलाभिषेक
ब्रिलियंस अवॉर्ड्स का उद्देश्य
ब्रिलियंस अवॉर्ड्स का उद्देश्य उन व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं. वर्ष 2026 के इस संस्करण में समाज, शिक्षा, व्यापार और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मंच पर सम्मान मिला.
इसे भी पढ़ें: NTPC Profits: एनटीपीसी नार्थ कर्णपुरा को 686 करोड़ का मुनाफा, 1.92 पैसे प्रति यूनिट बिजली उत्पादन
The post Brilliance Award 2026: प्रभात खबर के वीपी विजय बहादुर को ऑनरेरी ब्रिलियंस अवॉर्ड, मलाइका अरोड़ा ने दिया सम्मान appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0