Budget 2026: आम आदमी का बजट, पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पहली प्रतिक्रिया

Feb 1, 2026 - 18:30
 0  0
Budget 2026: आम आदमी का बजट, पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पहली प्रतिक्रिया

शचींद्र कुमार दाश
Budget 2026: केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल खर्च का दस्तावेज नहीं है, बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एक दूरदर्शी आर्थिक विजन है. यह बजट भारत के भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा पेश करता है. इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आम नागरिक की जरूरतों को केंद्र में रखा गया है.

देश का आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए नये-नये अवसर और स्रोत विकसित करने की घोषणा की गई है, ताकि देश को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाया जा सके. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नये स्कूलों, बेहतर लैब सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक ढांचे पर जोर दिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा मिल सके. वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आम आदमी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी का बजट है जो वर्तमान की जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की तैयारी को लेकर बनाया गया है. यह बजट देश का बजट है, आम लोगों को जोड़ने वाला बजट है और 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने वाला बजट है.

इसे भी पढ़ें…

अबुआ दिशोम बजट के लिए यूपीएससी अभ्यर्थी की 8 मांगें मंजूर, आप भी दे सकतें है अपना सुझाव

गरीब, मजदूर, किसानों का बजट; Budget 2026 को पूर्व CM चंपाई सोरेन ने विकास को गति देने वाला बताया

The post Budget 2026: आम आदमी का बजट, पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पहली प्रतिक्रिया appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief