31 अक्टूबर तक पूजा पंडालों के पास उद्योग विभाग का रहेगा स्टॉल

Sep 26, 2025 - 04:30
 0  0
31 अक्टूबर तक पूजा पंडालों के पास उद्योग विभाग का रहेगा स्टॉल
किशनगंज| राज्य में स्वदेशी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके उपयोग को बढ़ावा देने हेतु व्यापक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर जिला स्तर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। जिले में चयनित तीन प्रमुख पूजा पंडालों में भारतीय एवं बिहार की विरासत तथा परम्परा पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इन प्रदर्शनों के मूल्यांकन उपरांत सर्वोत्तम प्रदर्शनी प्रस्तुत करने वाले पंडालों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान हेतु 25,000, द्वितीय स्थान हेतु 15,000 तथा तृतीय स्थान हेतु 5,000 की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक चयनित पूजा पंडाल स्थल पर उद्योग विभाग की ओर से एक अलग स्टाल स्थापित किया जाएगा। इसमें खादी वस्त्र, खादी उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्तुएं तथा एक जिला एक उत्पाद योजना से संबंधित सामग्री का प्रदर्शन एवं बिक्री की व्यवस्था रहेगी। इन उत्पादों की बिक्री 50 प्रतिशत विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय शिल्पकारों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहन देना, आमजन को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना तथा भारतीय परम्परा एवं सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News