हज कमेटी ने लोगों को दी ट्रेनिंग:समस्तीपुर में तीर्थ यात्रियों को दी जानकारी; यात्रियों को लगाए जाएंगे टीके

Feb 1, 2026 - 20:30
 0  0
हज कमेटी ने लोगों को दी ट्रेनिंग:समस्तीपुर में तीर्थ यात्रियों को दी जानकारी; यात्रियों को लगाए जाएंगे टीके
समस्तीपुर जिला हज कमेटी के बैनर तले जितवारपुर चौथ गांव स्थित मदरसे पर आज इस साल हज के लिए जाने वाले महिला व पुरुष तीर्थयात्रियों को हज से संबंधित प्रथम ट्रेनिंग दी गई। जिला हज कमेटी के मुख्य ट्रेनर मोहम्मद शाहिद राजा ने बताया कि इस साल जिले से 100 से अधिक यत्री हज करने के लिए सऊदी अरब जाने वाले हैं। हज पर जाने से पहले हर साल की भांति इस साल भी ट्रेनिंग दी जा रही है। हज यात्रियों को दो बार ट्रेनिंग दी जाती है, यह पहली ट्रेनिंग है। ट्रेनिंग में महिला व पुरुष हज यात्री शामिल पहली ट्रेनिंग के दौरान हज यात्रियों को बताया जा रहा है कि हज पर जाने से पहले व्यक्तिगत तैयारी कैसे करें। रास्ते में क्या करें क्या ना करें। हज स्थल पर कैसे रहें। हज करने के बाद अपना देश वापस कैसे लौटे । इन सभी बिंदुओं पर एक-एक कर उन्हें जानकारी दी जा रही है। ट्रेनिंग में महिला व पुरुष हज यात्री शामिल हुए हैं। दूसरी ट्रेनिंग ईद उपरांत शहर के शेखटोली मोहल्ला स्थित मस्जिद पर दी जाएगी। जहां पर हज पर निकलने से पूर्व हज यात्रियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन की देख-देख में किया जा रहा है टीका की व्यवस्था भी सरकार की ओर से कराई जाती है। इस कार्यक्रम में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से हज पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले सिलेक्ट हज यात्री शामिल हुए। हज तीर्थ यात्रियों को लगाए जाएंगे टीके जिला हज कमेटी के सदस्य ने बतााया कि हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए मेनिन्जाइटिस (Meningococcal Meningitis - ACYW) और ओरल पोलियो वैक्सीन (Oral Polio Vaccine) अनिवार्य हैं, जो यात्रा से पहले लगवाना आवश्यक है। इसके अलावा, फ्लू से बचाव के लिए इन्फ्लूएंजा का टीका भी लगवाना सलाह योग्य है, खासकर 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीका जरूरी है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News