व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, पैर में चोट की वजह से दर्द में दिखे

Feb 2, 2026 - 15:30
 0  0
व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, पैर में चोट की वजह से दर्द में दिखे
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा पहुंचे. इस दौरान राजद विधायकों ने उनका स्वागत किया. तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर नजर आए, जिससे सभी का ध्यान उनकी ओर गया. उन्होंने बताया कि घर में ही उनके पैर में चोट लग गई है. तेजस्वी के अनुसार नाखून के पास चोट होने के कारण चलने में परेशानी हो रही है. सामने आए वीडियो में भी वे काफी दर्द में दिख रहे हैं. बावजूद इसके उन्होंने बजट सत्र में शामिल होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई. बता दें कि आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है, जिसमें सरकार और विपक्ष के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News