विधवा ने रस्सी से गला घोंट कर मारने का लगाया आरोप

Aug 3, 2025 - 04:30
 0  0
विधवा ने रस्सी से गला घोंट कर मारने का लगाया आरोप
घैलाढ़ | परमानंदपुर थाना क्षेत्र भतरंधा वार्ड नंबर 5 की रहने वाली विधवा पम्मी देवी ने अपने ही रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। इन्होंने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते 1 अगस्त की शाम करीब 7 बजे गांव के ही चार लोगों ने मिलकर न सिर्फ उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश भी की। थाने में दिए गए आवेदन में पम्मी देवी ने बताया कि उनके भतीजे सुमन कुमार, अरुण यादव, ललिता देवी तथा कंचन देवी ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो सुमन कुमार ने गले में रस्सी डालकर गला घोंटने का प्रयास किया और बाल पकड़ कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद अन्य तीन लोगों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनकी सांसें घुटने लगीं। आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान सुमन कुमार ने उनके गले की चांदी की चेन और कान की सोने की बाली भी छीन ली। पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं था और वह अकेली थीं। विधवा ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त चारों लोग उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और संपत्ति हड़पने की साजिश कर रहे हैं। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पीड़ित को इलाज के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News