मध्य विद्यालय जगदीशपुर में विजय दिवस समारोह:बच्चों ने किया साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया, देशभक्ति के नारों से गूंजा स्कूल

Dec 16, 2025 - 19:30
 0  0
मध्य विद्यालय जगदीशपुर में विजय दिवस समारोह:बच्चों ने किया साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया, देशभक्ति के नारों से गूंजा स्कूल
भागलपुर जिले के मध्य विद्यालय जगदीशपुर में मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारतीय सेना को सलामी दी और विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति के नारे गूंज उठे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और वीर सपूतों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देश के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया। प्रधानाध्यापक का संदेश इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि विजय दिवस हमारे वीर जवानों के पराक्रम, शौर्य और बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने सभी से भारत की एकता, अखंडता और श्रेष्ठता को हर परिस्थिति में बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मिश्र ने जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाते हैं और उन्हें गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक अविनाश सरोज, वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार और भारती कुमारी सहित बाल संसद तथा यूथ क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी से यह कार्यक्रम प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News