मधुबनी में भच्छी स्कूल के शिक्षक संजय कुमार रिटायर:स्कूल में डीईओ और सभी शिक्षक हुए शामिल, सेवा की तारीफ की गई
मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भच्छी के वरीय शिक्षक संजय कुमार रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके अवकाश ग्रहण करने पर विद्यालय परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अक्षय पांडेय ने भी भाग लिया। मिथिला परंपरा के अनुसार, डीईओ का स्वागत पाग, दोपट्टा और माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर डीईओ अक्षय पांडेय ने कहा कि सेवा में सभी को एक दिन अवकाश प्राप्त करना होता है, लेकिन अच्छे शिक्षकों को लोग हमेशा याद करते हैं और उनके कार्यों की सराहना होती है। शिक्षक संजय के कार्यकाल की विस्तार से चर्चा की
मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सूर्य नारायण यादव, प्रधान सचिव महादेव मिश्र और राजू यादव ने वरीय शिक्षक संजय कुमार के कार्यकाल की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संजय कुमार को एक समयनिष्ठ शिक्षक बताया। विदाई समारोह को डॉ. शैलेंद्र कुमार घोष, सुरेंद्र कुमार यादव, अरुण कुमार चौधरी, विजय कुमार, हेमंत कुमार, अशोक कुमार, दिलीप कुमार झा, काशी नारायण मिश्र, सतीश कुमार सिंह, पवन लाल कर्ण, साबिर हुसैन, बलराम पासवान, देवकांत कामती, पवन चौधरी, डॉ. एस.एन. ठाकुर, चूल्हाई महतो, रामजीवन ठाकुर, शिव नारायण राम, प्रफुल्ल सिंह, एजाज अहमद सहित कई अन्य शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने संबोधित किया। विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और रसोइया भी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भच्छी स्कूल के प्रधानाध्यापक आफाक अहमद ने की, जबकि मंच संचालन अखिलेश झा ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0