बीजेपी प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा पहुंचे सहरसा:बोले-चुनाव आयोग पारदर्शिता से कर रहा काम, संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान
बिहार विधान पार्षद एवं बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा शुक्रवार को सहरसा पहुंचे। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में शर्मा ने बताया कि महामंत्री बनने के बाद यह उनका पहला प्रवास है। उनके जिम्मे 10 जिले हैं जिनमें सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, नवगछिया और बांका शामिल हैं। इसी क्रम में वे लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि पार्टी बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही हैं। प्रदेश महामंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब से लेकर मध्यम वर्ग तक हर किसी को इसका लाभ मिलना चाहिए। विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड कैसे बने, इस पर पार्टी विशेष चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 100 से अधिक योजनाएं गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। पारदर्शिता से हो रहा काम स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन 2025 के बारे में पूछे गए सवाल पर शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता से कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिनका घर-द्वार नहीं है या जो राज्य से बाहर स्थायी रूप से रह रहे हैं, उनके नाम स्वाभाविक रूप से हटाए गए होंगे। संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान प्रशासनिक अधिकारी लोगों को फॉर्म भरने के लिए पहले से जागरूक कर रहे थे। जिनके पास वैध दस्तावेज हैं, उनके नाम जरूर सूची में बने रहेंगे। लेकिन घुसपैठिए जिनके पास नागरिकता का कोई प्रमाण नहीं है, उनका नाम हटना तय है। अंत में, प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत करें। साथ ही, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0