पटना में ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर,6 की मौत:मनेर में उर्स मेला देखकर लौट रहे थे सभी; गाड़ी के परखच्चे उड़े, सड़क पर बिखरीं लाशें

Feb 1, 2026 - 08:30
 0  0
पटना में ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर,6 की मौत:मनेर में उर्स मेला देखकर लौट रहे थे सभी; गाड़ी के परखच्चे उड़े, सड़क पर बिखरीं लाशें
पटना के बिहटा में ऑटो और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। 2 घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी छह लोग मनेर में उर्स मेला देखकर ऑटो से आरा के दौलतपुर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान लेखनटोला पुल के पास तेज रफ्तार बड़े वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा सभी मृतक आरा के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बिहटा थाना भेजा। हादसा लेखनटोला पुल के पास हुआ है। खबर अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News