धोस नदी में महिला का सिर कटा मिला शव:24 घंटे बाद भी पहचान नहीं, पुलिस सिर बरामद करने में विफल

Dec 18, 2025 - 13:30
 0  0
धोस नदी में महिला का सिर कटा मिला शव:24 घंटे बाद भी पहचान नहीं, पुलिस सिर बरामद करने में विफल
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में धोस नदी से एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया है। लगभग 30 वर्षीय इस महिला के शव की पहचान घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई है। महिला का शव गुलरिया टोल के पास नदी में अर्धनग्न अवस्था में मिला था, जिससे बलात्कार की आशंका जताई जा रही है। शव पर केवल हरे रंग का ब्लाउज और पेटीकोट था। पुलिस अभी तक महिला का सिर बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर 72 घंटे के लिए पहचान हेतु सुरक्षित रखा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और बेनीपट्टी के पुलिस निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एफएसएल और तकनीकी टीम भी मामले की गहन जांच कर रही है। अज्ञात शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित किया गया है। इस संबंध में बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 410/25, धारा-103(1) /238 /3(5) BNS के तहत दर्ज की गई है। शव की पहचान में जुटी पुलिस बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि बुधवार को डायल-112 पर गुलरिया टोल के सामने धोस नदी में एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव तैरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेजा गया है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News