खलिहान में आग, किसान का लाखों का धान जला:शेखपुरा में आग का कारण साफ नहीं, प्रशासन से मुआवजे की मांग

Dec 16, 2025 - 14:30
 0  0
खलिहान में आग, किसान का लाखों का धान जला:शेखपुरा में आग का कारण साफ नहीं, प्रशासन से मुआवजे की मांग
शेखपुरा के अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार थाना क्षेत्र के वर्षा गांव में एक खलिहान में आग लगने से किसान को एक लाख रुपए से अधिक का भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खलिहान में रखी धान की कटी फसल को आग की लपटों में जलते देखा। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही वर्षा गांव निवासी किसान शिवनंदन पंडित और अरुण कुमार ने ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग 4 बीघा खेत में उपजा धान जलकर राख हो चुका था। यह घटना गांव से पश्चिम-उत्तर दिशा में घटी। पीड़ित किसान की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर पीड़ित किसान की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। उन्होंने किसी तरह इस बार धान की खेती की थी, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता को भी इस घटना से अवगत कराया गया है। उचित मुआवजा देने की मांग की ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News