खगड़िया में आज से इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू:31 केंद्रों पर 20 हजार 861 परीक्षार्थी, प्रशासन ने की तैयारी

Feb 2, 2026 - 08:30
 0  0
खगड़िया में आज से इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू:31 केंद्रों पर 20 हजार 861 परीक्षार्थी, प्रशासन ने की तैयारी
खगड़िया में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है। 13 दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त तैयारियों के बीच आयोजित की जाएगी। पूरे जिले में सदर और गोगरी अनुमंडल के 31 परीक्षा केंद्रों पर कुल 20,861 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस वर्ष परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाएगी। दो पालियों में परीक्षा, देर से आने वालों को प्रवेश नहीं परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी— पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने इसे लेकर सख्त रुख अपनाया है, ताकि जांच प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित रहे। सुरक्षा और निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम जिले में सदर अनुमंडल में 23 और गोगरी में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगाए गए हैं और पूरी परीक्षा प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में होगी। जूता-मोजा, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित कदाचार को रोकने के लिए प्रशासन ने इस बार कड़े नियम लागू किए हैं। जूता-मोजा पहनकर केंद्र में प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन पूर्ण प्रतिबंधित है। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, व्हाइटनर और इरेजर निषिद्ध है। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश से पहले हर छात्र की सघन फ्रिस्किंग अनिवार्य होगी। धारा-144 लागू, परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ पर रोक कदाचार पर रोक लगाने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के पास भीड़ लगाना, फोटो स्टेट और प्रिंटिंग दुकानों का खुला रहना, पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि में अनावश्यक गतिविधि या गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नकल या प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर कड़ी कार्रवाई जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नकल करते पकड़े जाने या प्रतिबंधित वस्तु के साथ पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की पवित्रता और शुचिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का निर्देश परीक्षा के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में किसी तरह की भीड़भाड़ न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने यातायात विभाग को विशेष निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का निर्देश दिया है। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। प्रशासन की अपील- अनुशासन बनाए रखें, सहयोग करें अभिभावकों, परीक्षार्थियों और स्थानीय लोगों से प्रशासन ने अपील की है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न करें। सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त बनाने में सहयोग करें। जिला प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा सुरक्षित, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News