कैमूर में 1.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद:28 फरवरी तक 2.34 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य पूरा करने का प्रयास, 151 क्रय समितियों का चयन

Feb 1, 2026 - 14:30
 0  0
कैमूर में 1.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद:28 फरवरी तक 2.34 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य पूरा करने का प्रयास, 151 क्रय समितियों का चयन
कैमूर जिला प्रशासन ने किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद में तेजी लाने के लिए कदम उठाए हैं। जिले में अब तक 13,633 किसानों से 1,30,275 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इस वर्ष के लिए 2,34,512 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगभग 1 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद अभी बाकी है। धान खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है, जिसके अनुसार क्रय समितियों के पास अब केवल 28 दिन शेष हैं। 151 क्रय समितियों का चयन इस प्रक्रिया को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने एक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की, जिसमें जिले की 151 क्रय समितियों का चयन किया गया। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर सहकारिता विभाग के अधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों पर उपस्थित होकर किसानों की मौजूदगी में धान खरीद सुनिश्चित कर रहे हैं। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति दोनों बनी हुई है। विभागीय दिशा-निर्देशों से कराया अवगत जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिकांत शशि ने बताया कि सभी क्रय समितियों को विभागीय दिशा-निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिकतम किसानों का धान खरीदा जा सके और लक्ष्य पूरा हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News