कैमूर में चचेरे भाई ने फरसे से मारकर की हत्या:पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, दो आरोपी गिरफ्तार, शव नदी किनारे मिला

Feb 1, 2026 - 20:30
 0  0
कैमूर में चचेरे भाई ने फरसे से मारकर की हत्या:पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, दो आरोपी गिरफ्तार, शव नदी किनारे मिला
रामगढ़ थाना क्षेत्र के इसरी गांव में 21 जनवरी 2026 को लापता हुए युवक सोनू कुमार का शव नदी किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी बबलू कुमार ने हत्या की बात कबूल की है। मृतक और आरोपी चचेरे भाई हैं। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 21 जनवरी को सोनू के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुख्य आरोपी बबलू कुमार को पकड़ा। छानबीन से जुड़ी तस्वीरें… फरसे के बट से सिर पर की हत्या पूछताछ में बबलू ने कबूल किया कि सोनू ने उसकी पत्नी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। मना करने के बावजूद जब सोनू नहीं माना, तो बबलू ने फरसे के बट से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी और शव को नदी किनारे छिपा दिया। हत्या के बाद बबलू ने सोनू का मोबाइल बेच दिया था। पुलिस ने मोबाइल खरीदने वाले व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर सोनू का शव बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News