सहरसा में एनडीए की विजय संकल्प सभा आज:मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री और सांसद होंगे शामिल

Oct 24, 2025 - 12:30
 0  0
सहरसा में एनडीए की विजय संकल्प सभा आज:मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री और सांसद होंगे शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए आज शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सहरसा जिले के सौरबाजार स्थित पुराना उच्च विद्यालय परिसर में विजय संकल्प सभा का आयोजन कर रहा है। सहरसा विधानसभा के निवर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन ने इसकी जानकारी दी। इस सभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पश्चिमी चंपारण के सांसद संजय जायसवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंच साझा करेंगे। कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद सभा में भाजपा, जदयू, हम और लोजपा (रामविलास) के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटने की उम्मीद है। एनडीए नेताओं का कहना है कि यह सभा बिहार में विकास, स्थिरता और सुशासन की सरकार बनाने के संकल्प को मजबूत करेगी। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हुए पूरे सौरबाजार और आसपास के इलाकों में सभा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंच सजावट से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एनडीए के अभियान को मजबूती देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News