बिंद टोली और दियारा इलाके में फैला पानी:गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर खतरे के निशान से ऊपर

Sep 10, 2025 - 04:30
 0  0
बिंद टोली और दियारा इलाके में फैला पानी:गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर खतरे के निशान से ऊपर
पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को दीघा घाट पर खतरे के निशान से 45 सेमी और गांधी घाट पर 83 सेमी ऊपर मापा गया है। इससे एक बार फिर बिंद टोली समेत दियारा इलाके में पानी फैल गया है। बिंद टोली के लोगों ने जेपी गंगा पथ पर शरण ली है। दियारा इलाके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर 2 बजे दीघा घाट पर जलस्तर 50.90 मीटर और गांधी घाट पर 49.43 मीटर था। जबकि, खतरे का निशान दीघा घाट पर 50.45 मीटर और गांधी घाट पर 48.60 मीटर है। पटना में छाएंगे बादल, कुछ इलाकों में बारिश के आसार पूर्वी बिहार में मानसून की सक्रियता अधिक दिख रही है। मंगलवार को अररिया में 44 एमएम और पूर्णिया में 25.8 एमएम बारिश हुई। पटना में भी सुबह से बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे तक कभी-कभी हल्की धूप दिखी। उमस अधिक रहने से गर्मी का अहसास अधिक हो रहा था। बुधवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में भी बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News