पड़ोसियों ने छात्र के बाजू में मारी गोली:सहरसा में इलाज के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Sep 13, 2025 - 08:30
 0  0
पड़ोसियों ने छात्र के बाजू में मारी गोली:सहरसा में इलाज के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 43 निवासी मोहम्मद शमशाद के बेटे मोहम्मद शमशेर(16) के रूप में हुई है। वे 7वीं कक्षा का छात्र था। घटना शुक्रवार शाम की है। सुलिंदाबाद के दो युवक मोहम्मद असलम और मोहम्मद राजा ने पुरानी रंजिश के चलते शमशेर पर हमला किया। दोनों आरोपियों ने पहले हवा में एक गोली चलाई। फिर शमशेर के दाएं बाजू में गोली मार दी। परिजनों ने घायल शमशेर को तुरंत शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से दोनों आरोपियों से विवाद चल रहा था। आरोपियों ने शमशेर को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि एक आरोपी मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News