नरहिया पुलिस ने देसी कट्टा और आठ गोली बरामद की:हवाई फायरिंग की सूचना पर छापेमारी,आरोपी को जेल भेजा गया

Nov 20, 2025 - 09:30
 0  0
नरहिया पुलिस ने देसी कट्टा और आठ गोली बरामद की:हवाई फायरिंग की सूचना पर छापेमारी,आरोपी को जेल भेजा गया
मधुबनी जिले के नरहिया थाना पुलिस ने एक बदमाश को देसी कट्टा, आठ गोली और एक खोखे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई फूलपरास अनुमंडल के लौकही प्रखंड में की गई। थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को बनगामा गांव में हवाई फायरिंग की गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा था। सूचना मिलते ही नरहिया थाना की एसआई रामायण राम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नितेश मुखिया, पिता कुलदेव मुखिया बताया। तलाशी लेने पर नितेश मुखिया की कमर से एक देसी कट्टा, आठ गोली और एक खोखा बरामद हुआ। वह इन हथियारों के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में नितेश ने स्वीकार किया कि वह इन हथियारों से लोगों को डरा-धमकाकर अपना दबदबा बनाना चाहता था। बरामद सामान की जब्ती सूची तैयार कर उसे जब्त कर लिया गया। अभियुक्त नितेश मुखिया को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। नरहिया थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 104/25, दिनांक 18.11.2025, धारा 25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फूलपरास एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News