जमुई में बाल विकास परियोजना ने चलाया वोटर अवेयरनेस कैंपेन:पर्यवेक्षिका और सेविकाओं ने मतदान के लिए किया प्रेरित,दिलाई शपथ

Oct 23, 2025 - 16:30
 0  0
जमुई में बाल विकास परियोजना ने चलाया वोटर अवेयरनेस कैंपेन:पर्यवेक्षिका और सेविकाओं ने मतदान के लिए किया प्रेरित,दिलाई शपथ
जमुई विधानसभा क्षेत्र 241 के बूथ नंबर 94 पर बाल विकास परियोजना कार्यालय, जमुई सदर की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका और सेविकाओं ने मतदाताओं को जागरूक किया। अनिवार्य रूप से वोटिंग स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें प्रेरित किया गया कि, मतदाता ही लोकतंत्र का भविष्य तय करते हैं, इसलिए सभी नागरिकों को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। यह भी समझाया गया कि वोट के सही इस्तेमाल से देश का भविष्य सही हाथों में सौंपा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। महिलाओं को प्रेरित करने पर जोर इस जागरूकता अभियान में बाल विकास परियोजना कार्यालय, जमुई सदर की महिला पर्यवेक्षिकाओं, सेविकाओं के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिले के अन्य इलाकों में भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, खासकर महिलाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जमुई विधानसभा की चारों सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News