केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का तेजस्वी हमला:पटना में बोले- नेतागिरी करने चले थे, अब कहां सिमट गए; विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

Nov 30, 2025 - 13:30
 0  0
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का तेजस्वी हमला:पटना में बोले- नेतागिरी करने चले थे, अब कहां सिमट गए; विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “नेतागिरी करने चले थे, देख ही रहे हैं ना… कहां सिमट गए। विपक्ष के नेता मुश्किल से बने हैं।” उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव अब न तो पहले जैसी सक्रियता दिखा रहे हैं और न ही जनता के बीच उनकी पकड़ बची है। 10 हजार रुपए देने पर ललन सिंह का कड़ा जवाब महिलाओं को 10 हजार रुपए देने की योजना पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी ललन सिंह ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने में लगा है। उन्होंने तंज कसते हुए जोड़ा कि “भ्रम फैलाने का नतीजा देख लिया है… कहां सिमट गए हैं।” जंगलराज की यादें अभी भी लोगों के मन में- ललन सिंह ललन सिंह ने आगे कहा कि महागठबंधन अपने 15 साल के शासन को लेकर आज भी कटघरे में खड़ा है। “लोग उस शासन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं। जंगलराज की यादें अभी भी लोगों के मन में ताजा हैं,” उन्होंने आरोप लगाया। एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा- ललन सिंह नीतीश सरकार द्वारा एक करोड़ रोजगार देने के वादे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह संभव है। “यह हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यूएसपी है। जो कहते हैं, वो करते हैं। पांच साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।” कांग्रेस पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। ललन सिंह ने कहा कि, 'कांग्रेस की स्थिति पूरे देश में कमजोर हो चुकी है। कांग्रेस को कोई पूछ नहीं रहा है।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News