आईटीआई मैदान से कांग्रेस के नेताओं ने केन्द्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

कार्यक्रम का संचालन युवा नेता विकास कुमार ने किया

Nov 5, 2023 - 22:00
 0  25
आईटीआई मैदान से कांग्रेस के नेताओं ने केन्द्र सरकार पर जमकर साधा निशाना
संबोधन को सुनते नवादा संसदीय क्षेत्र की जनता

जिले

के आईटीआई मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन चेतना सम्मेलन सह परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया।आयोजन की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष सतीश उर्फ़ मंटन सिंह ने किया। तो वहीं मंच का संचालन कांग्रेस के युवा नेता विकास कुमार ने किया।आयोजित कार्यक्रम में जिले के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। तो वहीं हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने अपने संबोधन में मणिपुर में हुए घटना को लेकर याद दिलाते हुए बताई की देश वर्तमान दौर में सुरक्षित नहीं है।जनता अब समझ चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता केंद्र सरकार को मुंह तोड़ जवाब देगी।नीतू सिंह ने कहा कि निश्चित ही कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब आगामी लोकसभा चुनाव की शंखनाद है।मौके पर पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक,पुर्व ज़िला अध्यक्ष आभा सिंह,पुर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ़ नुनु बाबू, बंटी चौधरी व अन्य कार्यकर्ता सहित समर्थक शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow