स्वच्छता अभियान में बच्चों की रचनात्मक पहल:बेतिया नगर निगम में 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' प्रतियोगिता,कला प्रदर्शनी और भाषण से बच्चों ने मोहा मन

Sep 27, 2025 - 00:30
 0  0
स्वच्छता अभियान में बच्चों की रचनात्मक पहल:बेतिया नगर निगम में 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' प्रतियोगिता,कला प्रदर्शनी और भाषण से बच्चों ने मोहा मन
बेतिया नगर निगम के सभागार में शुक्रवार को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' कला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और जागरुकता का प्रदर्शन किया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बच्चों को अभियान का सशक्त दूत बताया। 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान पर रखे विचार कार्यक्रम की शुरुआत भाषण प्रतियोगिता से हुई। इसमें दो बैचों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जूनियर बैच (कक्षा 6 से 8) और सीनियर बैच (कक्षा 9 से 12)। विद्यार्थियों ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर दिया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' इसके बाद 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' कला प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने बेकार वस्तुओं से आकर्षक और उपयोगी कलाकृतियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। महापौर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, यह बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ कचरे से भी उपयोगी वस्तुएं बनाने का संदेश देती है। 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान को सफल बनाएं महापौर सिकारिया ने बताया कि 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को शुरू हुआ था और यह 29 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवधि में नगर निगम के रोस्टर के अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भी जूनियर और सीनियर बैच के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई थी। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए उन्होंने कहा कि गांधी जयंती और प्रधानमंत्री के जन्मदिन जैसे अवसर बच्चों और युवाओं को जागरूक करने का सुनहरा मौका देते हैं। नगर निगम का लक्ष्य है कि समाज का हर वर्ग इस अभियान से जुड़े और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News