सांसद ने महापौर को बताया डीजल घोटाले का मुख्य आरोपी:बेतिया में 27 पार्षदों ने की CM से जांच की मांग, बोले-अपने पद का दुरुपयोग कर रहे जायसवाल

Sep 26, 2025 - 08:30
 0  0
सांसद ने महापौर को बताया डीजल घोटाले का मुख्य आरोपी:बेतिया में 27 पार्षदों ने की CM से जांच की मांग, बोले-अपने पद का दुरुपयोग कर रहे जायसवाल
बेतिया नगर निगम में डीजल घोटाले का मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है। सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने फेसबुक पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया और उनके पति नगर पार्षद रोहित सिकारिया को घोटाले का मुख्य आरोपी बताया है। इस आरोप के बाद 27 नगर पार्षदों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पार्षदों ने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम बोर्ड पहले ही इस मामले पर विचार कर चुका है। बोर्ड ने तत्कालीन नगर आयुक्त और संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ जांच की मांग की थी। महापौर ने FIR करने की दी चेतावनी महापौर गरिमा देवी ने सांसद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि सांसद के परिवार के पेट्रोल पंप से लाखों का डीजल घोटाला हुआ है। पार्षदों का आरोप है कि सांसद अपने पद का दुरुपयोग कर वास्तविक दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उन्होंने तत्कालीन नगर आयुक्त शंभू कुमार सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पार्षदों ने अपने पत्र की प्रतिलिपि विभाग सचिव, मुख्य सचिव, संयुक्त सचिव, जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी को भी भेजी है। यह विवाद नगर निगम की राजनीति में हलचल मचा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News