सहरसा में अगले 4 दिन शुष्क रहेगा मौसम:कृषि कार्यों के लिए अनुकूल अवसर; तापमान में हल्की गिरावट, आसमान साफ

Nov 30, 2025 - 20:30
 0  0
सहरसा में अगले 4 दिन शुष्क रहेगा मौसम:कृषि कार्यों के लिए अनुकूल अवसर; तापमान में हल्की गिरावट, आसमान साफ
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सहरसा जिले में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा।इस दौरान अधिकतम तापमान 25–26°C तथा न्यूनतम तापमान 13–14°C के बीच रहने की संभावना है।सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 90%, जबकि दोपहर में 40% तक रहेगी। हवा की गति 5–6 किमी/घंटा और दिशा पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी अनुमानित है। किसानों के लिए मौसम वैज्ञानिक की सलाह कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। इस दौरान मौसम शुष्क रहने के कारण खेतों में रासायनिक छिड़काव, बुआई और अन्य कृषि कार्यों के लिए समय अनुकूल है। धान की कटाई-मड़ाई करें पूरी धान की कटाई में देरी न करें। कटाई के बाद 3–4 दिन धूप में सुखाकर दानों की नमी 13–14% कर भंडारण करें। गेहूं की बुआई का उत्तम समय यही समय रबी मौसम की गेहूं बुआई के लिए सबसे उपयुक्त। छिटकाव विधि अपनाते समय खेत की मिट्टी भुरभुरी व समतल रखें। अनुशंसित किस्में: HD 2967, DBW 187, DBW 222 प्रति किलो बीज 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम का उपयोग करें। सरसों की बुआई इसी सप्ताह करें खेत में सल्फर की कमी हो तो 20 किलो प्रति हेक्टेयर की दर से सल्फर डालें। समय पर बुआई से उत्पादन बढ़ेगा। बरसीम-मसूर की बुआई भी अनुकूल मौसम की शुष्कता इन फसलों की बुआई के लिए भी अनुकूल मानी गई है। बागवानी फसलों के लिए भी अच्छा समय आलू, मटर, टमाटर, बैंगन आदि सब्जियों की नर्सरी एवं रोपाई लाभकारी रहेगी। कीट प्रबंधन हेतु नीम तेल या अनुशंसित दवाओं का छिड़काव किया जा सकता है। पशुपालकों के लिए जरूरी सुझाव ठंड बढ़ने के साथ पशुशाला को साफ, सूखा और गर्म रखें। धूप निकलने के बाद ही पशुओं को बाहर निकालें। शाम होते ही पशुओं को अंदर बांधें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News