समस्तीपुर में कर्मचारी को अपराधियों ने मारी गोली:10 लाख की रंगदारी नहीं देने पर वारदात को अंजाम, कमर के पास लगी बुलेट

Sep 19, 2025 - 08:30
 0  0
समस्तीपुर में कर्मचारी को अपराधियों ने मारी गोली:10 लाख की रंगदारी नहीं देने पर वारदात को अंजाम, कमर के पास लगी बुलेट
समस्तीपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों में गैस पाइप लाइन बिछा रहे कर्मी को गोली मार दिया। कमर के पास बुलेट लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है।10 लाख की रंiदारी नहीं देने पर वारदात को अंजाम दिया है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के ऐरौत गांव की है। पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि दोपहर में चार-पांच बाइक पर सवार होकर अपराधी मौके पर पहुंचे थे। सुपरवाइजर मृत्युंजय कुमार से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। सुपरवाइजर ने कहा कि यह बीपीसीएल का काम है, रंगदारी कहां से देंगे। इसके बाद काम बंद करने की धमकी दी। ट्रैक्टर को साइट से हटा भी लिया गया था। इसके बाद सभी वहां चले गए। देर रात फिर से पहुंचे और सुपरवाइजर पर गोली चला दी। इस दौरान सुपरवाइजर नीचे गिर गए। मैं पीछे खड़ा था, गोली मुझे लग गई। 2 राउंड फायरिंग की गई। गोली की आवाज सुनने के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच सभी भाग गए। पहले अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया। जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि गोलीबारी की घटना में बीपीसीएल के लिए काम कर रहे एक कर्मी को गोली लगी है। इलाज चल रहा है। रंगदारी की बात सामने आ रही है। अभी तक पीड़ित का बयान दर्ज नहीं हुआ है। बयान मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News