शांति समिति की बैठक आयोजित

Oct 20, 2025 - 04:30
 0  0
शांति समिति की बैठक आयोजित
सीवान| मैरवा थाना क्षेत्रों में छठ और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं।मैरवा थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता मैरवा थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने किया। सभी लोगों से आग्रह किया कि दोनो पर्वो के मौके पर प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये काम किया जाय। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के सभी सार्वजनिक छठ घाटों की जानकारी ली गयी। साथ ही गहरे पानी वाले छठ घाट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। वहीं पर्व के दौरान सार्वजनिक जगहों पर आतिशबाजी ना की जाए इसके लिए उपस्थित सभी से सक्रिय रूप से सहयोग की अपील की गयी। थानाध्यक्ष ने कहा-पूजा या उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News