कुटुंबा से कांग्रेस के राजेश का नामांकन आज

Oct 20, 2025 - 04:30
 0  0
कुटुंबा से कांग्रेस के राजेश का नामांकन आज
औरंगाबाद| कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वर्तमान विधायक राजेश कुमार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन प्रक्रिया के लिए वे दानी बिगहा स्थित पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजेश कुमार के साथ कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी इस पैदल मार्च में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पार्टी की मजबूती और संगठनात्मक ताकत का प्रतीक माना जा रहा है।नामांकन के दौरान पार्टी कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रहेगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News