गयाजी में दिवाली से पहले 2 भाइयों की लाश मिली:पिता ने बताया मर्डर; एक को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला, दूसरे की 8 महीने पहले शादी हुई
गयाजी में दीवाली से पहले रविवार देर रात 2 भाइयों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों के शव मुख्य सड़क से आधा किलोमीटर दूर मिले हैं। दोनों रविवार शाम से लापता थे। परिजन ने पाटीदार पर गला दबाकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान यश राज (27) और विशाल राज (25) के तौर पर हुई है। दोनों न सिर्फ दोस्त थे, बल्कि आपस में ममेरे-फुफेर भाई भी थे। 8 महीने पहले यश की शादी हुई थी। घटना गेवाल बिगहा इलाके के नैली गांव के पास की है। विशाल राज रक्तदान और सोशल एक्टिविटी में शामिल रहता था। इसके लिए राष्ट्रपति ने उसे सम्मानित भी किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने रामपुर थाना क्षेत्र के सिकड़िया मोड़ के पास सड़क जाम कर हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि दोनों की हत्या कर एक नाली में फेंका गया है। एक महीने पहले झगड़ा हुआ था जानकारी के मुताबिक दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। एक महीने पहले भी दोनों परिवार के बीच लड़ाई हुई थी। केस भी दर्ज हुआ था। लड़ाई का कारण प्राइवेट बसों का नाम चेंज करने को लेकर था। विशाल के पिता चंदू यादव और ओम यादव की गया-रांची रूट पर बसें चलती हैं। मृतक विशाल के पिता चंदू यादव का कहना है कि, कुछ साल पहले गांव में पुचू यादव और मल्लू यादव की हत्या हुई थी। दोनों की हत्या का आरोप एक दूसरे के परिवार वालों पर लगा था। तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। चंदू यादव ने बताया कि वो लोग समझौते का प्रेशर बना रहे थे। समझौता नहीं करने पर ओम यादव, नीरज यादव, भीम यादव, सोनू, मोनू, मनोज यादव,अर्जुन यादव, मन्नू यादव ने जान से मारने की धमकी दी थी। उनकी बातें नहीं मानी तो विशाल और यश की उन लोगों ने मौका मिलते ही हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर कहीं भी जख्म के निशान नहीं है। न ही दोनों को गोली लगी है। गला दबाकर हत्या की गई है। घटना के बाद की 3 तस्वीरें देखिए विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया मौत की खबर सुनते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सिकरिया मोड़ पर शव रख कर रोड जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मेंद्र भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर मामले की शांत कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक यश और विशाल शाम में किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर रात उनकी लाशें मिलीं। फिलहाल पुलिस ने इस पर कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार किया है। सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है। गोतिया पर हत्या का आरोप डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि परिवार दोनों की हत्या का आरोप लगा रहा है। लिखित आवेदन दिया है। एक से दो दिनों में मामले का खुलासा हो जाएगा। मृतकों के परिजन हत्या का आरोप अपने ही गोतिया भाई (पाटीदार) पर लगा रहे हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें 24 घंटे के अंदर पटना में दूसरा डबल मर्डर:दो युवकों की कनपटी में गोली मारकर हत्या; मौके से एक बाइक, 13 खोखे बरामद पटना में मंगलवार की सुबह पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम थाना क्षेत्र में 2 युवक की लाश मिली है। दोनों को गोली मारी गई है। मौके से एक अपाचे बाइक और 13 खोखे भी बरामद हुए हैं। घटना बिक्रम थाना क्षेत्र के मझौली सिंघाड़ा की है। मृतकों की पहचान विक्रम थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी सोनू कुमार और बाघाकोल निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। दोनों 3 साल पहले हुए चौकीदार धर्मेंद्र पासवान की हत्या में नामजद आरोपी थे। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0