शराब के साथ और पीने के आरोप में 22 लोग गिरफ्तार

Nov 1, 2025 - 04:30
 0  0
शराब के साथ और पीने के आरोप में 22 लोग गिरफ्तार
किशनगंज| विधानसभ ा चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न चेकपोस्टों पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शराब के साथ 11 और शराब पीने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर के रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने 1.880 लीटर विदेशी शराब के साथ दो बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसके कुछ ही देर बाद दालकोला की दिशा से आ रही कार की तलाशी लेने पर 930 एम एल विदेशी शराब बरामद कर कार सवार बंगाल निवासी नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट से छह, रामपुर चेकपोस्ट से तीन और देवीचौक चेकपोस्ट से दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही जांच किये जाने पर आरोपियों के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हो गई। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर जिले में प्रवेश कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। किशनगंज| जिले में भयमुक्त और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर एसपी सागर कुमार के निर्देश पर स्टेटिक सर्विलांस टीम के द्वारा जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी चेक पोस्ट के साथ साथ अररिया जिले से लगने वाली सीमा पर टीम के द्वारा वाहनों की जांच की गयी।इस दौरान वाहनों के कागजातों की भी जांच की गयी। एसपी सागर कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को वाहन जांच का निर्देश दिया गया है। पुलिस के साथ साथ अर्द्धसैनिक बल की भी सहायता ली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News