शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुंगेर का किया दौरा:बोले-बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर उतरेंगे निर्दलीय गौ भक्त प्रत्याशी

Oct 10, 2025 - 12:30
 0  0
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुंगेर का किया दौरा:बोले-बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर उतरेंगे निर्दलीय गौ भक्त प्रत्याशी
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान दुर्गा स्थान में गौ भक्तों से संवाद किया और फिर प्रेस मीडिया को संबोधित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर निर्दलीय गौ भक्त प्रत्याशी उतारेंगे। शंकराचार्य ने अपील की कि केवल गौ भक्त ही इन प्रत्याशियों को अपना मतदान दें। इससे यह स्पष्ट हो पाएगा कि बिहार में कितने लोग गौ भक्त हैं और गौ रक्षा के प्रति गंभीर हैं। गौ रक्षा को बताया संस्कृति की आधारशिला शंकराचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा गौ माता के संरक्षण से ही संभव है। उन्होंने गौ रक्षा को आस्था का विषय होने के साथ-साथ समाज और संस्कृति की आधारशिला बताया। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा के प्रति स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों। शंकराचार्य ने बताया कि उन्होंने सभी राष्ट्रीय पार्टियों के दिल्ली कार्यालयों में जाकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए लोकसभा में अपना पक्ष रखने का आग्रह किया था। हालांकि, किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारेंगे उन्होंने कहा कि इसी मजबूरी के कारण अब उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारने पड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। शंकराचार्य ने मुंगेर जिला प्रशासन से आग्रह किया कि यदि गौशाला उन्हें समर्पित की जाए, तो वे उसे गोद लेकर गोपालन को बढ़ावा देंगे और उसे बेहतर बनाने का काम करेंगे। परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से परिपूर्ण रहा। भक्तों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया। उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News