रुई धुनने की मशीन में फंसकर शख्स की दर्दनाक मौत:कपड़ा फंसते ही खींचा शरीर, 10 से अधिक टुकड़ों में मिला लोथड़ा; समेटने में लगे आधे घंटे

Nov 18, 2025 - 21:30
 0  0
रुई धुनने की मशीन में फंसकर शख्स की दर्दनाक मौत:कपड़ा फंसते ही खींचा शरीर, 10 से अधिक टुकड़ों में मिला लोथड़ा; समेटने में लगे आधे घंटे
गयाजी जिले में मंगलवार देर शाम एक हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर मोरहे के पास की है। दरअसल, घटना उस वक्त हुई जब शख्स रुई धुनाई की मशीन की चपेट में आ गया। शख्स के शरीर के 10 से अधिक टुकड़े हो गए थे। पूरे कमरे में मांस का लोथड़ा पड़ा था। कमरे की दीवारें खून से सन गई थी। घटना के बाद जो भी कमरे में गया, वो 5 सेकेंड भी अंदर ठहर नहीं पाया। मृतक की पहचान रूपिन गांव के रहने वाले 35 साल के गोल्डन मंसूरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान गोल्डन मंसूरी का बेटा भी दुकान के बाहर ही मौजूद था। घटना के बाद से 15 साल का बेटा सदमे में था। उससे काफी पूछताछ की गई, लेकिन वो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। मोरहे के पास गोल्डन रजाई बनाने का करता था काम गोल्डन मोरहे में रजाई बनाने और रुई धुनाई की छोटी-सी दुकान चलाता था। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मंगलवार शाम रोज की तरह वह दुकान के अंदर रुई धुनाई मशीन से काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका कपड़ा मशीन में फंस गया। कपड़ा फंसते ही वह संभल नहीं पाया और तेज रफ्तार से घूम रही मशीन ने पूरे शरीर को अंदर खींच लिया। घटना इतनी भयावह थी कि कुछ ही सेकेंड में उसके शरीर के 10 से अधिक टुकड़े हो गए। इधर, दुकान के बाहर मौजूद उसका 15 साल का छोटा बेटा कुछ समझ नहीं पाया। काफी देर तक पिता को बाहर नहीं आते देख वह कमरे में गया। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। फर्श पर खून फैला हुआ था और पिता का आधा शरीर मशीन के अंदर तथा आधा बाहर पड़ा था। बेटे ने जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू किया। शोर आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े। जो भी अंदर गया, मंजर देखकर तेजी से बाहर आ गया। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर इतना भयानक मंजर था कि कोई वहां ठहर नहीं पाया। आधे घंटे से अधिक समय में इकट्ठा किया लोथड़ा बताया जा रहा है कि सबसे पहले मशीन को बंद किया गया, फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि पूरे कमरे में मांस के लोथड़े बिखरे पड़े थे। टुकड़ों को इकट्ठा करने में आधा घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद रूपिन गांव में मातम पसर गया है। गोल्डन मंसूरी के घर में कोहराम मचा है। परिजन बार-बार यही रोते हुए कह रहे हैं कि घर का सहारा छिन गया। इलाके में इस हादसे की चर्चा देर शाम से तेजी से हो रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News