मोतिहारी में वृद्ध महिला की कुदाल से काटकर हत्या:4 महीने पहले हुए हत्याकांड का बदला, पोता-पोती के खिलाफ FIR था दर्ज

Nov 4, 2025 - 09:30
 0  0
मोतिहारी में वृद्ध महिला की कुदाल से काटकर हत्या:4 महीने पहले हुए हत्याकांड का बदला, पोता-पोती के खिलाफ FIR था दर्ज
मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की घर के आंगन में कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान भगवतीया गांव निवासी स्व. भ्रमदेव सिंह की पत्नी ज्ञानती देवी के रूप में हुई है। मृतका की सास शैल देवी ने बताया कि वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं, तभी दो अज्ञात व्यक्ति अचानक आए और उनकी बहू ज्ञानती देवी पर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में ज्ञानती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। 4 महीने पहले हुए हत्याकांड का बदला शैल देवी के मुताबिक, इस हत्या का संबंध चार महीने पहले हुए अनीश कुमार सिंह हत्याकांड से है। 10 जुलाई को अनीश की हत्या के बाद उसके परिजन ने थाने में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें ज्ञानती देवी के पोता-पोती भी शामिल थे। इस घटना के बाद से परिवार पर लगातार दबाव था और अधिकांश सदस्य घर छोड़कर चले गए थे, केवल ज्ञानती देवी और उनकी सास ही घर पर रह रही थीं। आरोपियों की जल्द होगी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही चकिया डीएसपी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अनीश हत्याकांड में पुलिस ने अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इससे मृतक के परिजन नाराज थे। उनका मानना था कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही उन्होंने बदला लेने का फैसला किया। अनीश हत्याकांड में नामजद 11 अभियुक्तों में से चार महीने बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News