मोतिहारी के सैंडआर्टिस्ट का नाम लंदन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में:5000 से अधिक कलाकृतियों के लिए मिला सम्मान, ब्रिटिश संसद में हुआ समारोह

Aug 2, 2025 - 16:30
 0  0
मोतिहारी के सैंडआर्टिस्ट का नाम लंदन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में:5000 से अधिक कलाकृतियों के लिए मिला सम्मान, ब्रिटिश संसद में हुआ समारोह
मोतिहारी के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार (31) ने वैश्विक स्तर पर इतिहास रच दिया है। वे दुनिया के पहले सैंड आर्टिस्ट बन गए हैं जिनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। यह सम्मान उन्हें लंदन के ब्रिटिश संसद भवन में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। मधुरेंद्र ने 5000 से अधिक कलात्मक रचनाएं बनाकर समाज को सकारात्मक संदेश देने का कीर्तिमान स्थापित किया है। मधुरेंद्र को किया गया सम्मानित लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. सकुंडे और यूरोपीय संघ के प्रमुख डॉ. इवान गैसीना ने संयुक्त रूप से मधुरेंद्र को सम्मानित किया। उन्होंने मधुरेंद्र को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और मैडल प्रदान किया। 95% अप्रूवल रेटिंग मिली डॉ. सकुंडे ने कहा कि मधुरेंद्र की कला सामाजिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों की अभिव्यक्ति का बेहतरीन उदाहरण है। उन्हें प्रमाणन संख्या LBOWRE401990 के तहत दर्ज किया गया है। डॉ. गैसीना ने कहा कि मधुरेंद्र ने अल्प समय में वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित किया है। जून 2025 में हुए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के वैश्विक सर्वे में मधुरेंद्र को 95% अप्रूवल रेटिंग मिली। इस सर्वे में उन्होंने अमेरिका, चीन, रूस जैसे कई बड़े देशों के कलाकारों को पीछे छोड़ा। उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। मधुरेंद्र कुमार की यह सफलता आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News