मारपीट की घटना में दो लोग घायल

Sep 7, 2025 - 04:30
 0  0
मारपीट की घटना में दो लोग घायल
बैकुंठपुर | पहाड़पुर गांव में शनिवार को आपसी विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों में रोशन राय एवं राजाबाबू कुमार शामिल हैं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News