महिला ने ससुर पर लगाया रेप के प्रयास का आरोप:जमुई में विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

Sep 10, 2025 - 08:30
 0  0
महिला ने ससुर पर लगाया रेप के प्रयास का आरोप:जमुई में विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
जमुई के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुर पर रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मोहनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति और छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसके ससुर लक्ष्मी रविदास मोहनपुर थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में रहते हैं। मंगलवार को जब उसके पति काम पर गए थे और बच्चे स्कूल में थे, तब 55 वर्षीय लक्ष्मी रविदास ने उसे अकेला पाकर पीछे से पकड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल महिला ने शोर मचाया और किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मोहनपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News