मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव को बताया 'वैचारिक आतंकवादी':बोले- वे युवाओं को काम की जगह उकसाते हैं, बिहार जंगलराज में नहीं जाएगा

Nov 6, 2025 - 10:30
 0  0
मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव को बताया 'वैचारिक आतंकवादी':बोले- वे युवाओं को काम की जगह उकसाते हैं, बिहार जंगलराज में नहीं जाएगा
लोकसभा सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने कैमूर में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार को सुरक्षित रखने के लिए एक बार फिर मोदी और नीतीश के हाथों में देना जरूरी है। तिवारी ने दावा किया कि 2015 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी। तिवारी ने कहा कि बिहार को अब शहाबुद्दीन जैसे लोगों के नहीं, बल्कि 'जय बिहार' के हाथों में देना है। उन्होंने महागठबंधन सरकार पर नौकरी देने के नाम पर लोगों से जमीन लिखवाने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने लोकतंत्र और युवाओं के साथ धोखा बताया। तिवारी के अनुसार, कोर्ट ने भी इस मामले को गलत माना है। मनोज तिवारी ने बताया कि तीन दिन पहले डुमरांव में उनके रोड शो पर हमला किया गया था। उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र की भाषा न समझने का आरोप लगाया। तिवारी ने दावा किया कि पहले चरण के चुनाव में भाजपा बड़ी बढ़त बना चुकी है और कैमूर की चारों विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। तिवारी ने तेजस्वी यादव पर जातिवाद और नफरत का जहर घोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो अपने परिवार को नहीं संभाल पा रहा, वह बिहार को क्या संभालेगा। तिवारी ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य है कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े, बल्कि राज्य में ही अवसर मिलें। उन्होंने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा, कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे दूसरों को चुनाव में उतारते हैं और सिर्फ पैसे को सफेद करने में लगे हैं। तिवारी ने यह भी कहा कि बिहार के बच्चों को अब शहाबुद्दीन जैसे आदर्श नहीं, बल्कि अब्दुल कलाम और कर्पूरी ठाकुर जैसे आदर्श अपनाने चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News