मध्यप्रदेश समेत 4 राज्यों से होकर साइकिल से कटिहार पहुंचा:पर्यावरण संरक्षण के लिए 29 फरवरी से जितेंद्र ने निकाली यात्रा

Sep 21, 2025 - 12:30
 0  0
मध्यप्रदेश समेत 4 राज्यों से होकर साइकिल से कटिहार पहुंचा:पर्यावरण संरक्षण के लिए 29 फरवरी से जितेंद्र ने निकाली यात्रा
मध्यप्रदेश के भिंड के सरपुरा गांव के जितेंद्र झा (41) ने अनूठी पहल की है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा शुरू की है। जितेंद्र ने यह यात्रा 29 फरवरी को भिंड से शुरू की थी। जितेंद्र अब तक मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान होते हुए बिहार पहुंचे हैं। रविवार को वे कटिहार के समेली प्रखंड के डूमर चौक पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों और युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। राष्ट्रध्वज के साथ साइकिल पर यात्रा जितेंद्र राष्ट्रध्वज के साथ साइकिल पर यात्रा कर रहे हैं। वे कटिहार से झारखंड की ओर जाएंगे। उनका कहना है कि मानव और प्रकृति का रिश्ता कमजोर हो रहा है। लोग अपने फायदे के लिए पेड़ काट रहे हैं। जीव-जंतुओं की हत्या कर रहे हैं। हर जिले और गांव में पर्यावरण के महत्व को बताना उद्देश्य जितेंद्र का मानना है कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ रोकनी होगी। पर्यावरण की सुंदरता बचाने में सभी को योगदान देना होगा। उनकी यात्रा का उद्देश्य हर जिले और गांव में पर्यावरण के महत्व को बताना है। साथ ही लोगों को पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए जागरूक करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News