मधुबनी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बैठक:महिलाओं को मिलेगी आर्थिक आजादी, 2 लाख तक की अतिरिक्त मदद मिलेगी

Sep 8, 2025 - 16:30
 0  0
मधुबनी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बैठक:महिलाओं को मिलेगी आर्थिक आजादी, 2 लाख तक की अतिरिक्त मदद मिलेगी
मधुबनी जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चिचरी कानून गो पंचायत भवन प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस योजना के तहत महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त में 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। रोजगार शुरू करने के बाद उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी। सरकार ने महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से लेकर शहर तक हाट बाजार विकसित करने की योजना बनाई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के जीविका प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News