मंझेली ​​​​​​​में राजकीय पुरस्कार विजेता प्रधानाध्यापक का सम्मान:विधायक और उपमहापौर समेत कई लोगों ने सम्मानित किया

Sep 9, 2025 - 16:30
 0  0
मंझेली ​​​​​​​में राजकीय पुरस्कार विजेता प्रधानाध्यापक का सम्मान:विधायक और उपमहापौर समेत कई लोगों ने सम्मानित किया
पूर्णिया जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड के मंझेली हाट मध्य विद्यालय में मंगलवार को राजकीय पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक मुकेश नंदन मधुकर के सम्मान में गुरुकुल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने मंझेली पेट्रोल पंप से मधुकर और उनके परिवार के साथ पैदल मार्च निकाला। मार्ग में सात जगहों पर शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे दीप प्रज्वलन से हुई। विजयलक्ष्मी ने दीप प्रज्वलन मंत्र का उच्चारण किया। विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गान, गणेश वंदना और नृत्य प्रस्तुत किए। मंच संचालन शशिकांत प्रसाद ने किया। मिथिलेश राय और अब्दुस सकुर मंच अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।समारोह में सदर विधायक विजय खेमका, नगर निगम उपमेयर पल्लवी गुप्ता और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शशिचंदन चौधरी शामिल हुए। प्रखंड प्रमुख जियाउल हक और सीमांचल उदय के संपादक मिथिलेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। सभी गणमान्यों ने मधुकर और उनकी पत्नी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृतिचिह्न से सम्मानित किया। वक्ताओं ने मधुकर के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की। विशेष रूप से उथरी पोखरिया सदर मुख्यालय विद्यालय को आकर्षक और सुविधायुक्त बनाने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नाट्य मंचन भी हुआ। विद्यालय के पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News