भोजपुर में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव:दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक करके घर लौटी थी, कमरा बंदकर किया सुसाइड

Nov 9, 2025 - 09:30
 0  0
भोजपुर में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव:दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक करके घर लौटी थी, कमरा बंदकर किया सुसाइड
भोजपुर में शनिवार को पंखे से लटका छात्रा का शव मिला है। गर्दन पर काला धब्बे का निशान पाया गया है। आशंका जताई जा रही कि आत्महत्या है, लेकिन छात्रा ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका रोहतास के बघेला थाना क्षेत्र भटौली गांव निवासी राजू सिंह की 16 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी है। मामला हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव का है। जो 10वीं कक्षा की छात्रा थी और हसन बाजार गांव वार्ड नंबर-10 में किराए का मकान लेकर बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है। छात्रा के मौसा जगदीश सिंह ने बताया कि अंजली करीब 3 साल से मेरे यहां रह रही थी और कुछ महीने पहले हसन बाजार गांव वार्ड नंबर-10 में बिहार पुलिस तैयारी करने और पढ़ाई करने को लेकर किराए का रूम दिलाया था। वो अपने सहेली के साथ रहती थी। शनिवार को वह सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी। वापस लौटने के बाद वह अपने कमरे में गई और कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से लटक गई। जब उसकी सहेलियों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी। मोबाइल की जांच की जाएगी सहेलियों ने सूचना तुरंत अंजली के मौसा और स्थानीय थाना को दी। जिसके बाद परिजन और पुलिस पहुंची। दरवाजा तोड़कर लाश को पंखे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया। दूसरी तरफ मृत छात्रा के मौसा जगदीश सिंह ने उसकी सहेली और अन्य लोगों से किसी भी प्रकार के विवाद और दुश्मनी की बातों से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने उसके किसी भी लड़के से बातचीत करने की बातों से भी साफ इनकार किया है। हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। मृत छात्रा के मोबाइल को जब्त किया गया है। उसके मोबाइल से ही उसके मौत का खुलासा हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News