भोजपुर में अनियंत्रित कार ताड़ के पेड़ से टकराई:जिला कृषि पदाधिकारी की पत्नी और बेटी घायल, पटना रेफर; छपरा से घर लौटते समय हादसा

Sep 8, 2025 - 08:30
 0  0
भोजपुर में अनियंत्रित कार ताड़ के पेड़ से टकराई:जिला कृषि पदाधिकारी की पत्नी और बेटी घायल, पटना रेफर; छपरा से घर लौटते समय हादसा
भोजपुर में जिला कृषि पदाधिकारी की कार अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में पदाधिकारी की पत्नी और बेटी घायल हो गईं। कार ड्राइव कर रहे कृषि पदाधिकारी बाल-बाल बच गए। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र की है। कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह की पोस्टिंग सारण (छपरा) जिले में हैं। रविवार को पत्नी और बेटी के साथ आरा आ रहे थे। झलकू नगर के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे लगे ताड़ के पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। आगे की सीट पर बैठीं सोनम सिंह और उनकी 3 साल की बेटी शानवी घायल हो गईं। गंभीर हालत में पटना रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। तुरंत पीएसची पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया। सोनम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार अधिक नहीं थी, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण चालक उसे काबू में नहीं रख सका। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News