भोजपुर में 2 पाटीदार आपस में भिड़े:लोहे के रॉड से सिर पर हमला; मारपीट में दोनों पक्ष से पति-पत्नी समेत 8 लोग घायल, सिर फूटा

Nov 15, 2025 - 09:30
 0  0
भोजपुर में 2 पाटीदार आपस में भिड़े:लोहे के रॉड से सिर पर हमला; मारपीट में दोनों पक्ष से पति-पत्नी समेत 8 लोग घायल, सिर फूटा
भोजपुर में शुक्रवार देर शाम रास्ते में गंदा पानी गिराने को लेकर दो पाटीदार आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर एक दूसरे का सिर फोड़ दिया। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया। घायलों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। घायलों में एक पक्ष के जीउत यादव(70), पुत्र रामा कांत यादव(48), उनकी पत्नी मुन्नी देवी(45), बेटी छोटी कुमारी(17) और राजू यादव की पुत्री नेहा कुमारी(18) शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष रामा शंकर यादव(60), उनके दो पुत्र संजय यादव(40) और अजय यादव(35) शामिल है। रास्ते में पानी गिराने को लेकर विवाद हुआ था घायल रामाकांत यादव ने बताया कि घर के रास्ते में उनके पाटीदारों ने मवेशियों को खिलाने के लिए नाद बनाया था। उसका पानी रास्ते में गिरने से बदबू आ रही थी। इसी बात को लेकर हम उनके पास गए। इस बात पर भड़क गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया। बीच-बचाव मेरे घरवालों को भी पीटने लगे। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल अजय यादव ने कहा कि उनके पाटीदार ने घर के बाहर ही भैंस रखा है। नाद से गंदगी रास्ते में गिर रहा है। इसी को लेकर हमने इसकी जानकारी भी दी थी। जब भी हमारे घर के बच्चे बाहर खेलने जाते है तो स्लिप कर गिर जाते है। उन्हें गंभीर चोट आ जाती है। 5 लोगों का सिर फूटा मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। इधर, ऑन ड्यूटी डॉक्टर ऋषि सिंह ने बताया कि पांच लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News